सिरौली में युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जानलेवा हमले का आरोप

Spread the love

 

सिरौली में युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जानलेवा हमले का आरोप

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली/बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक अपमान और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा सिरौली के मोहल्ला गड़ी निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2026 को समय करीब 7:40 बजे वह अपने काम में व्यस्त था। उसी दौरान फर्जंद नगर निवासी एक युवक अपने भाई व 3-4 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।

पीड़ित के अनुसार, उस समय वह नगर पंचायत में कार्य करते हुए सड़क का कूड़ा उठा रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर के सामने पड़ी मिट्टी उठाने को कहा, जिसे उसने उठा लिया। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार (पाइप/छुरी) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया। इस घटना से पीड़ित को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। साथ ही उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta