एमडीसीए को 2 लाख रुपये नकद के साथ चैंपियन ट्राफी, एमडीसीए ने आईके नेक्स्ट जनरेशन को 6 विकेट से हरा कर जीती खिताबी जंग

Spread the love

 

एमडीसीए को 2 लाख रुपये नकद के साथ चैंपियन ट्राफी, एमडीसीए ने आईके नेक्स्ट जनरेशन को 6 विकेट से हरा कर जीती खिताबी जंग

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का शानदार समापन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेलीः मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) ने आईके नेक्स्ट जनरेशन को 6 विकेट से पराजित कर श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रविवार रात हुए फाइनल मैच में आईके नेक्स्ट जनरेशन की ओर से मिले लक्ष्य 155 रन को एमसीडीए ने 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर विजेता बनी। फाइनल मैच में 35 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाने वाले एमडीसीए के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में 233.11 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतकों के साथ 345 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले ऋतुराज शर्मा को ही टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। टूर्नामेंट के पांच मैच में 10 विकेट लेने वाले एमडीसीए के गेंदबाज अंकुर शर्मा बेस्ट बालर आफ द टूर्नामेंट और टूर्नामेंट की पांच इनिंग में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 271 रन बनाने वाले एमडीसीए के हर्ष त्यागी को बेस्ट बैट्समैन आफ द टूर्नामेंट बने। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, विशिष्ट अतिथि पीएनबी के सर्किल हेड रंजीत चौधरी, ब्रांच मैनेजर अंकित भारद्वाज, एलआईसी के मैनेजर पीसी बिष्ट, ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार, मैनेजर कौशल ज्योति, स्वास्तिक मार्वल के निखिल अग्रवाल, एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता ने विजेता टीम एमडीसीए को 2 लाख रुपये के साथ चैंपियन ट्राफी प्रदान की। उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी 5100- 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर विनय खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, दीपेंद्र कमथान, एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.शैलेश सक्सेना, एसआरएमएस मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एमएस बुटोला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, डा.जसप्रीत कौर, श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स आयोजन समिति के सचिव डा.नितिन सक्सेना, मनीष सिंह, रविंद्र सिंह, शंकर पाल, अनुज शर्मा, युसुफ अंसारी सहित टूर्नामेंट आर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डा.आशीष सक्सेना ने किया।

-फाइनल में पहले खेलते हुए आईके नेक्स्ट ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन

-15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर एमडीसीए ने हासिल किया विजयी लक्ष्य बनी चैंपियन

-35 गेंदों पर 61 रन बनाने वाले एमडीसीए के बल्लेबाज ऋतुराज बने मैन आफ द मैच

-345 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले ऋतुराज ही बने टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर

-टूर्नामेंट में 10 विकेट लेकर एमडीसीए के अंकुर शर्मा बने बेस्ट बालर आफ द टूर्नामेंट

-271 रन बनाने वाले एमडीसीए के हर्ष त्यागी को चुना गया बेस्ट बैट्समैन आफ द टूर्नामेंट

-आईके नेक्स्ट जनरेशन को उपविजेता के रूप में दिया गया एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta