हिम्मतपुर पंचायत सचिवालय हुई चोरी , पुलिस में दी तहरीर 

Spread the love

 

हिम्मतपुर पंचायत सचिवालय हुई चोरी , पुलिस में दी तहरीर 

रिपोर्ट : विनोद गुप्ता 

शाहबाद/रामपुर। मामला कोतवाली शाहबाद से जुड़ा है जहां विकासखंड शाहबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिम्मतपुर के सचिवालय में चोरी होने की तहरीर पंचायत सहायक के द्वारा शाहबाद पुलिस को दी गई है। जहां चोरों के द्वारा पंचायत भवन से दो बैटरी इन्वर्टर , प्रिंटर आदि विद्यालय के आवश्यक समान ताले तोड़कर ले गए। हमारे ब्यूरो विनोद गुप्ता को शिकायतकर्ता पंचायत सहायक आकिल हुसैन ने जानकारी में बताया कि ग्राम प्रधान आदि ग्राम पंचायत हिम्मतपुर के सम्मानित नागरिकों को इसकी सूचना दी जिसके बाद उनके द्वारा शाहबाद पुलिस में चोरी की घटना की तहरीर दी गई है। जिस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta