
बरेली में पत्नी ने पति से तलाक मांगा तो पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए किला पुलिस को पत्नी के खिलाफ दिया पत्र
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पीड़िता असमी खानम पत्नी मोहम्मद आजम एवं पुत्री स्व0अच्छे मियां निवासी 582-ए-शाहबाद बरेली ने शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसके पति मोहम्मद आजम के अत्याचारो से तंग होकर अपने पति आजम से तलाक लेने के लिए न्यायालय पारिवारिक बरेली मुकदमा दायर किया है
जोकि न्यायालय में विचाराधीन हैं जिसके कारण पति आजम ने पीड़िता के दस्तावेज आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक, मोटरसाइकिल आदि घर से निकाल कर ले गए जिसकी सूचना थाना प्रेमनगर पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
पीड़िता के पति आजम ने कुछ पत्रकार किस्म के लोगों को साथ लेकर थाना किला पुलिस को पीड़िता के खिलाफ शिकायती पत्र देकर गम्भीर आरोप लगाएं हैं शिकायती पत्र और पत्रकार किस्म के व्यक्तियों के दवाओ में बाकरगंज चौकी प्रभारी पीड़िता को बार बार चौकी बुलाकर धमका रहने हैं
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की हैं कि पीड़िता के पति आजम द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर गम्भीरता से जांच करवा कर न्याय दिलाएं पीड़िता ने बताया कि उसके पति आजम ने लगभग 6 साल तक छूपा कर रखा कि उनकी पहली पत्नी भी हैं यह सच जब सामने आया जब उनकी पहली पत्नी ने पुलिस कार्रवाई की तो पुलिस पीड़िता के घर पर आई और उसके पति आजम को तलाश करने लगी तब जाकर पता चला कि पीड़िता का पति शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसका पति आजम एक अपराधी किस्म का व्यत्ति है पति आजम और रहीम खान निवासी खानपुर दय्या पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर पैसे ठगने के आरोपों में उत्तराखंड में अपराधिक मामले दर्ज हैं और जेल भी गए थे
पीड़िता असमी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है