देशभर में नहीं दिखा ईद का चांद, अब 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद त्योहार

Spread the love

 

देशभर में नहीं दिखा ईद का चांद, अब 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद त्योहार

लखनऊ से दिल्ली तक चांद गायब, शनिवार को होगी ईद-उल-फितर

अलविदा जुमे के बाद आएगी ईद, चांद न दिखने पर बड़ा ऐलान

एक दिन और बढ़ा इंतजार, भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली ! देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को लखनऊ सहित देश के कई हिस्सों में चांद नजर नहीं आया। इसके बाद अब ईद का त्योहार 21 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा।

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अन्य धर्मगुरुओं के साथ चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार (20 मार्च) को रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और इसी दिन अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।

वहीं, नई दिल्ली की जामा मस्जिद से भी चांद न दिखने की पुष्टि हुई है। मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने ऐलान किया कि राजधानी में चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद शनिवार को मनाई जाएगी।

देश के अन्य शहरों, जैसे हैदराबाद आदि से भी चांद न दिखने की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद पूरे देश में अब 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाने का निर्णय लिया गया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta