बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली से गूंजा सरदार पटेल स्मारक

Spread the love

 

बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली से गूंजा सरदार पटेल स्मारक

सांसद छत्रपाल गंगवार बोले—एकजुटता से मजबूत होता है समाज

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक परिसर में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली की बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि ऐसे त्योहारों के अवसर पर समाज के लोगों और बड़ों से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिल जाता है, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।

कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और उसकी पहचान को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

इसके अलावा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडीटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta