मीरगंज में सपा का ‘पीडीए सद्भावना होली मिलन’, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; बोले—गैस किल्लत नीतियों की नाकामी

Spread the love

 

मीरगंज में सपा का ‘पीडीए सद्भावना होली मिलन’, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; बोले—गैस किल्लत नीतियों की नाकामी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

मीरगंज (बरेली)। रविवार को मीरगंज के एक बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सद्भावना होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा के विधानसभा प्रभारी एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साथ ही क्षेत्र में सामने आ रही गैस किल्लत को भी सरकार की नीतियों की नाकामी बताया गया।

अध्यक्षता कर रहे सुरेश गंगवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सौरभ खन्ना, ओमेन्द्र यादव, स्मिता यादव, उषा यादव, मीना गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवम सक्सेना ने किया। अंत में आयोजक मनोहर सिंह पटेल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta