
बरेली में रंगों की कूटनीति: पुलिस-मीडिया संगम का बना साक्षी एडीजी कार्यालय
तिलक, पटका और पंखुड़ियों की बरसात—होली मिलन में झूमे अफसर और पत्रकार
‘रिश्तों में रंग, संवाद में विश्वास’—एडीजी रमित शर्मा का बड़ा संदेश
सेल्फी प्वाइंट से सुरों की महफिल तक, यादगार बना रंगोत्सव 2026
बरेली में रंगों का महाउत्सव, पुलिस-मीडिया ने मिलकर रचा विश्वास का नया अध्याय
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। रंग, उमंग और सौहार्द का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब एडीजी जोन कार्यालय में पारंपरिक अंदाज़ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पुलिस और मीडिया के बीच संवाद, समन्वय और भरोसे को नई मजबूती देने की पहल थी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई। मौजूद पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों का अबीर-गुलाल से तिलक लगाकर और पारंपरिक पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। जैसे ही गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों की बरसात शुरू हुई, पूरा परिसर रंगोत्सव की जीवंत तस्वीर बन गया।
होली के सुरों पर थिरके अफसर, गजलों ने बांधा समां
समारोह में एडीजी रमित शर्मा के साथ डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीख, आईपीएस अंशिका वर्मा, आईपीएस सोनाली मिश्रा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष सिंह की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
होली के पारंपरिक गीतों पर अधिकारी और पत्रकार साथ-साथ झूमते नजर आए। माहौल उस समय और भावुक हो उठा जब एडीएम संतोष सिंह ने गजलों की प्रस्तुति दी—तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
समारोह में तैयार किया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस अधिकारी और पत्रकार एक साथ खड़े होकर यादगार तस्वीरें खिंचवाते दिखे। खास बात यह रही कि मौके पर ही फोटो प्रिंट कर प्रतिभागियों को भेंट की गई।
एडीजी रमित शर्मा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने अपने सहज और विनम्र व्यवहार से सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं।
सुरों का रंग, परंपरा का संग
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रंगोत्सव को नई ऊंचाई दी। रोहित राकेश, सुल्तान जहां, जहीर एंड पार्टी और जगदीश पाटनी जैसे कलाकारों ने होली गीतों से समां बांध दिया। पारंपरिक धुनों और लोकगीतों ने माहौल को उल्लास से भर दिया।
‘दूरी घटाने का माध्यम है रंगोत्सव’—एडीजी का संदेश
समापन अवसर पर एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि जोन कार्यालय में होली मिलन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि आपसी दूरी कम करने और विश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों समाज की महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। जब दोनों के बीच संवाद मजबूत होता है, तो समाज में सकारात्मक सन्देश
समारोह को सफल बनाने में जोन कार्यालय की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इंस्पेक्टर विलप्व शर्मा, इंस्पेक्टर गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर अशोक कुमार और इंस्पेक्टर नीरज शर्मा सहित सभी पुलिसकर्मियों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली!
