रात्रि गश्त में ढिलाई पड़ी भारी, करगैना चौकी प्रभारी निलंबित

Spread the love

 

रात्रि गश्त में ढिलाई पड़ी भारी, करगैना चौकी प्रभारी निलंबित

ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, एसएसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षक सस्पेंड

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में हाल में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में सख्ती देखने को मिली है। रात्रि गश्त के दौरान कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर करगैना चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, करगैना चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार (पीएनओ 234212024) के खिलाफ प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के प्रति गंभीर शिथिलता सामने आई। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात्रि गश्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रकरण में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta