
Future University में ‘फ्यूचर ओलिंपिक्स 2026’ का भव्य शुभारंभ, कंप्यूटर साइंस विभाग ने मारी बाजी
फ्यूचर ओलिंपिक्स 2026: मशाल के साथ दौड़े चैंपियन, कंप्यूटर साइंस ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
मार्चपास्ट से गूंजा Future University, खेल महोत्सव में छात्रों का जोश चरम पर
खेल भावना की शपथ के साथ शुरू हुआ फ्यूचर ओलिंपिक्स, एथलेटिक्स में अफाक-स्नेहा अव्वल
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच खेलों का संग्राम, कई विभागों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। Future University परिसर शुक्रवार को खेल उत्सव के रंग में रंग गया। ‘फ्यूचर ओलिंपिक्स 2026’ का शुभारंभ मार्चपास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओलिंपिक मशाल के साथ पूरे उत्साह के बीच हुआ। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ भागीदारी कर माहौल को उत्सव में बदल दिया। बॉलीवुड गीतों पर हुई प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के डिप्टी रीजनल हेड विशाल मिश्रा और आईसीसीएस की सेक्रेटरी अंजलि मिश्रा रहे। उन्होंने कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, उपकुलाधिपति दीप गुप्ता और फर्स्ट लेडी संध्या गुप्ता के साथ गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की।
पूर्व चैंपियन तहसीन, अफजल और ईशु ने ओलिंपिक मशाल के साथ ट्रैक पर दौड़ लगाई और मुख्य मशाल प्रज्ज्वलित कर खेलों का आगाज कराया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मनीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्तित्व को निखारते हैं और ईमानदारी ही सच्ची जीत की पहचान है।
दिनभर चली रोमांचक स्पर्धाएं
खेल महोत्सव के पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और खो-खो सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
क्रिकेट प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में एमबीए टीम विजेता रही। रिले रेस पुरुष वर्ग में पॉलिटेक्निक और महिला वर्ग में बीएएमएस टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स में अफाक खान और स्नेहा सिंह को बेस्ट एथलीट चुना गया। क्रिकेट में मो. अमान अंसारी ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने, जबकि हर्ष सक्सेना को बेस्ट बल्लेबाज और फील्डर का खिताब मिला।
विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र
समापन समारोह में कुलाधिपति मुकेश गुप्ता और उपकुलाधिपति दीप गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए। आयोजन संयोजक अभिषेक सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ टीम भावना भी सिखाते हैं।
