देवकोला में जन-जागरूकता कार्यक्रम, दर्जनों ग्रामीणों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता

Spread the love

 

देवकोला में जन-जागरूकता कार्यक्रम, दर्जनों ग्रामीणों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता

रिपोर्ट : सुभाष चौधरी

बरेली। तहसील आंवला के ग्राम देवकोला में सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार को लेकर एक प्रभावशाली जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सतीश सागर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास बाबू (प्रदेश महासचिव) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।

विशिष्ट अतिथियों में सुशील कुमार गौतम (मंडल अध्यक्ष), महेंद्रपाल सागर (जिला अध्यक्ष) तथा शंकर वाल्मीकि (मंडल उपाध्यक्ष) मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा और सामाजिक एकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष प्रभाकर जाटव ने किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्राम देवकोला में संगठन की नई ग्राम इकाई का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta