
लखनऊ से बड़ी खबर: सीएम योगी का सिंगापुर–जापान दौरा 22 फरवरी से
रिपोर्ट : लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के आधिकारिक विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
23–24 फरवरी: सिंगापुर में अहम बैठकें
मुख्यमंत्री 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे। इस दौरान वे प्रवासी भारतीय समुदाय और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। निवेश आकर्षित करने और उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने पर विशेष चर्चा होगी।
25–26 फरवरी: जापान में कार्यक्रमों में शिरकत
इसके बाद 25 और 26 फरवरी को मुख्यमंत्री जापान पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दौरे के दौरान वे टोक्यो से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित श्रीराम और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का अनुभव
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जापान में हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा करेंगे और वहां की अत्याधुनिक तकनीक का अध्ययन करेंगे। साथ ही, जापानी निवेशकों के साथ संभावित निवेश अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी।
दौरे का मुख्य उद्देश्य
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस विदेश दौरे का मकसद उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, औद्योगिक सहयोग मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की आर्थिक छवि को और सशक्त बनाना है।