नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बेदी इंटरनेशनल स्कूल की इमारत पर कार्रवाई की तैयारी

Spread the love

 

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बेदी इंटरनेशनल स्कूल की इमारत पर कार्रवाई की तैयारी

बरेली में नामी स्कूल पर गिरी BDA की गाज, बिना नक्शा पास बने हिस्से पर शुरू हुई कार्रवाई

कानून से ऊपर स्कूल? बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के अवैध निर्माण का हुआ भंडाफोड़

शिकायत रंग लाई: बेदी इंटरनेशनल स्कूल के अवैध निर्माण पर BDA एक्शन मोड मे

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। स्कूल परिसर में किए गए कुछ निर्माण कार्यों को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए औपचारिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कटरा चांद खां निवासी सौरव गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद बीडीए की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, जहां यह सामने आया कि स्कूल भवन का एक हिस्सा बिना स्वीकृत मानचित्र के तैयार किया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने विकास प्राधिकरण से पूर्व अनुमति लिए बिना निर्माण कार्य कराया, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। अब इस मामले में निर्माण पर रोक, भारी जुर्माना या अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों से संचालित इस नामी स्कूल का अवैध निर्माण अब तक प्राधिकरण की नजरों से कैसे बचता रहा? स्थानीय निवासी सौरव गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बीड़ीए के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है और यदि वे चाहें तो न्यायालय की शरण भी ले सकते हैं। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल, सौरव गुप्ता खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो शहर का नियोजित विकास सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाएगा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta