
ऑनलाइन गेम बना काल! कल गाजियाबाद में तीन मासूम बहनों की हुई थी दर्दनाक मौत, माता-पिता के लिए खौफनाक चेतावनी
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने छीनी तीन मासूम जिंदगियां, गाजियाबाद हादसे से मचा हड़कंप
डिजिटल दुनिया का खौफनाक सच: गेम के जाल में फंसी तीन बहनें, मौत को लगाया गले
माता-पिता सावधान! मोबाइल की लत ने गाजियाबाद में उजाड़ दिया पूरा परिवार
खतरनाक गेम या मासूम लापरवाही? तीन बहनों की मौत पर पुलिस की गहन जांच
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
गाजियाबाद! कल सभी माता-पिता के लिए आंखें खोल देने वाली और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई थी।
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी से एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते तीन सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस इस दर्दनाक मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि—
क्या बच्चियों के पास निजी मोबाइल फोन मौजूद थे?
क्या वे किसी खतरनाक ऑनलाइन गेम या ऐप से जुड़ी हुई थीं?
क्या गेम के जरिए उन्हें किसी तरह के टास्क दिए जा रहे थे?
क्या गेम खेलने के बदले गिफ्ट, रिवॉर्ड या पैसों का लालच दिया गया था?
डिजिटल युग में जहां मोबाइल फोन बच्चों की पढ़ाई और ऑनलाइन क्लासेस के लिए जरूरी बन चुका है, वहीं बिना निगरानी के यही मोबाइल बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में बच्चों का जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम और अनियंत्रित गेमिंग उन्हें एक काल्पनिक दुनिया में धकेल देता है, जहां वे सही-गलत का फर्क करना भूल जाते हैं। धीरे-धीरे पढ़ाई, परिवार और समाज से उनका जुड़ाव टूटने लगता है और परिणाम भयावह हो सकते हैं।
यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि हर माता-पिता के लिए एक खतरनाक अलार्म है।
अगर समय रहते बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर नजर नहीं रखी गई, तो इसके नतीजे बेहद दर्दनाक हो सकते हैं।
“मोबाइल दिया, निगरानी नहीं की… और छिन गईं तीन जिंदगियां!”
सोचिए, अगला नंबर कहीं आपके बच्चे का तो नहीं?