
विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलन साधता है केंद्रीय बजट: सीए अभिनंदन गुप्ता
आर्थिक स्थिरता के साथ आगे बढ़ने का रोडमैप है बजट: सीए अभिनंदन गुप्ता
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सतत विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एक ओर जहां राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने पर विशेष जोर दिया गया है, वहीं आम जनता की बढ़ती जरूरतों और अपेक्षाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिनंदन गुप्ता ने कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती और विकास के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक क्षेत्रों में निवेश को गति देने पर फोकस किया है।
सीए गुप्ता के अनुसार, बजट में किए गए प्रावधान लंबे समय में अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक और घरेलू परिस्थितियों में विकासोन्मुख नीतियों के साथ राजकोषीय जिम्मेदारी बेहद जरूरी है, जिसे यह बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न सिर्फ आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगा, बल्कि समावेशी विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा और देश की आर्थिक दिशा को नई ऊर्जा देगा।