लखनऊ में दबंगों का तांडव, बीच सड़क युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडिओ

Spread the love

 

लखनऊ में दबंगों का तांडव, बीच सड़क युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडिओ

मेडिकल कॉलेज चौराहे पर फिल्मी अंदाज़ में मारपीट, तमाशबीन बने रहे लोग

वायरल वीडियो ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, चौक थाना क्षेत्र की घटना

रिपोर्ट : लख़नऊ ब्यूरो

लखनऊ! लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चौराहे पर दिनदहाड़े कुछ दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क घेर लिया और फिल्मी अंदाज़ में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावर युवक को घूंसे, लात और थप्पड़ों से मारते रहे, जबकि आसपास मौजूद राहगीर तमाशबीन बने रहे।

घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह पूरी घटना किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

👆देखें वायरल वीडिओ👆

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और पुलिस की सख्ती न होने से अपराधियों के हौसले और मजबूत हो रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta