
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी मीडिया पर ICC का हुआ बड़ा एक्शन!
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी मीडिया OUT! ICC ने 50+ पत्रकारों की एंट्री पर लगाया ताला
‘टीम सेफ नहीं तो पत्रकार सेफ कैसे?’ ICC के एक फैसले से बांग्लादेशी मीडिया में हड़कंप
वर्ल्ड कप में साइलेंट बैन! बांग्लादेशी पत्रकारों की पूरी फौज को ICC ने किया बाहर
रिपोर्ट : महाराष्ट्र ब्यूरो
मुंबई! टी20 वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेशी पत्रकारों को करारा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश से जुड़े सभी पत्रकारों और फोटोजर्नलिस्ट्स का मीडिया एक्रिडिटेशन रद्द कर दिया है।
इस फैसले के बाद वर्ल्ड कप कवरेज से बांग्लादेशी मीडिया पूरी तरह बाहर हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, 50 से अधिक बांग्लादेशी पत्रकारों ने वर्ल्ड कप कवर करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक भी आवेदन को मंजूरी नहीं मिली। इतना ही नहीं, जिन कुछ फोटोजर्नलिस्ट्स को शुरुआती दौर में अनुमति दी गई थी, उनकी मंजूरी भी बाद में अचानक रद्द कर दी गई।
ICC ने इस फैसले को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ शब्दों में संदेश दिया है—
“जब टीम की सुरक्षा पर सवाल हैं, तो पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी कैसे दी जा सकती है?”
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह कार्रवाई और तेज़ हो गई। ICC का यह कदम अब सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्रिकेट डिप्लोमेसी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।
इस फैसले से बांग्लादेशी मीडिया जगत में नाराज़गी है, वहीं क्रिकेट गलियारों में इसे ICC का सख्त और अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है