पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

Spread the love

पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट/सौरभ गुप्ता

जिला रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव पंवानडीया निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल अपने गांव के ही खान सिंह और गोरेलाल के साथ ट्रैक्टर से हरहरपुर बजरी उतारकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरहरपुर से आगे पुल पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

हादसे में शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई धन सिंह और डोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta