
इतिहास रचती चांदी! पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार
नई दिल्ली! चांदी ने निवेश बाजार में नया कीर्तिमान बना दिया है। पहली बार इसकी कीमत ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव ₹2,00,750 दर्ज किया गया।
तेजी की रफ्तार ने सबको चौंकाया
- चांदी को ₹1 लाख से ₹2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे
- जबकि ₹50 हजार से ₹1 लाख तक पहुंचने में पूरे 14 साल लग गए थे
18 मार्च को बना था पहला रिकॉर्ड
18 मार्च को चांदी पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद कीमतों में लगातार तेज उछाल देखने को मिला और अब नया ऐतिहासिक स्तर हासिल हो गया है।
निवेशकों में उत्साह, बाजार में हलचल
चांदी की इस ऐतिहासिक तेजी ने निवेशकों और कारोबारियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और बढ़ती मांग के चलते आगे भी इसमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है
Author: Saurabh Gupta
Views: 255