
फ्यूचर फेस्टा 2026 ‘नवरंग’ में सुनंदा शर्मा ने बिखेरा जलवा, झुमका नगरी में गूंजे पंजाबी तराने
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली! फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘फ्यूचर फेस्टा 2026 – नवरंग’ का समापन एक ऐसी शाम के साथ हुआ जिसे बरेली लंबे समय तक याद रखेगा। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘हार्टथ्रोब’ और युवओ के बीच मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने लाइव कॉन्सर्ट से यूनिवर्सिटी परिसर में ऐसा समां बांधा कि हजारों छात्र अपनी सुध-बुध खोकर झूमने पर मजबूर हो गए।
धमाकेदार गानों पर थिरके युवा
जैसे ही सुनंदा शर्मा ने मंच पर कदम रखा, पूरा परिसर ‘सुनंदा-सुनंदा’ के नारों से गूंज उठा। उन्होंने अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘पटके’ (Patake), ‘मम्मी नु पसंद’ (Mummy Nu Pasand), ‘जानी तेरा ना’ और ‘चंडीगढ़ का छोरा , दूजी वार प्यार’ , जानि तेरा ना, तेरे नाल नाचना , जटृ दिसदा , दिलबर जैसे अपने सुपर हिट गानो की झड़ी लगा दी। उनके ऊर्जावान डांस नंबर्स पर छात्र मंत्रमुग्ध होकर थिरकते नजर आए। फ्यूचर के छात्रों का जोश सातवें आसमान पर था। सुनंदा की परफोरमेंस के प्रति छात्रों का क्रेज़ और् जोश देखते ही बन रहा था ।
कुलाधिपति और प्रबंधन ने बढ़ाया उत्साह:
कॉन्सर्ट के दौरान फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री मुकेश गुप्ता, फ्यूचर यूनिवर्सिटी की प्रथम महिला श्रीमती संध्या गुप्ता और प्रो-चांसलर श्री दीप गुप्ता ने भी मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। कुलाधिपति श्री मुकेश गुप्ता ने कहा, “यह भव्य आयोजन विशेष रूप से आप सभी के लिए है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति और कला का आनंद लेना भी जीवन का अहम हिस्सा है।”
“झुमका सिटी” की दीवानी हुईं सुनंदा
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के युवाओं के शोर और उत्साह को देख सुनंदा शर्मा भी खासी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहा:
”बॉलीवुड मे तो ये शहर जाना पहचाना है और अपने ‘झुमके’ के लिए मशहूर बरेली शहर में आकर और परफॉर्म करना मेरे लिए यादगार अनुभव है। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के छात्रों की एनर्जी देख मेरा दिल खुश हो गया।”उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक यादगार शाम का समापन
फ्यूचर फेस्टा के इस आखिरी दिन ने साबित कर दिया कि फ्यूचर यूनिवर्सिटी न केवल शिक्षा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा सुनंदा शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। देर रात तक चली इस म्यूजिकल नाइट ने ‘नवरंग 2026’ के सफर को एक यादगार मोड़ पर समाप्त किया।
