ईद-उल-फितर अवकाश के चलते बदली ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की तिथि, अब 23 मार्च को होगा आयोजन

Spread the love

 

ईद-उल-फितर अवकाश के चलते बदली ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की तिथि, अब 23 मार्च को होगा आयोजन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। जनपद में आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि से बदल दिया गया है। कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च माह के तृतीय शनिवार 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कार्यक्रम अब अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा।

जारी शासनादेश के तहत अब ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन 23 मार्च 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद बरेली की सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा, जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बताया गया है कि मुख्य आयोजन तहसील बहेड़ी में होगा, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta