
बदायूं डबल मर्डर के आरोपी पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानें जमींदोज
सीएम के जीरो टॉलरेंस का असर: SIT जांच तेज, पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बदायूं ! बदायूं में एचपीसीएल डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ राजू के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए उसके निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। सैजनी गांव में स्थित आरोपी की छह दुकानों को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया।
एसडीएम दातागंज के नेतृत्व में पहुंचे प्रशासनिक अमले ने सुबह कार्रवाई शुरू की और कुछ ही समय में सभी अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
उधर, मामले की गहराई से जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली मंडलायुक्त के नेतृत्व में टीम ने एचपीसीएल प्लांट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
गौरतलब है कि 12 मार्च 2026 को एचपीसीएल प्लांट में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब पूर्व वेंडर अजय प्रताप सिंह ने पराली टेंडर निरस्त होने और ब्लैकलिस्ट किए जाने से नाराज होकर डीजीएम सुधीर गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सख्त कदम उठाए और लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी