ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

Spread the love

 

फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत ने 5 मार्च को थाना सीबीगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर दो-तीन अज्ञात युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग भी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपियों की पहचान दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित कुमार साहू के रूप में की। साक्ष्य मिलने के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 125 और 131 भी बढ़ा दी गई।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी दीपक यादव पुत्र अमर सिंह यादव, निवासी सर्वोदय नगर, थाना सीबीगंज को गल्ला गोदाम वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक वीरेशपाल सिंह, कांस्टेबल जफरयाब अली और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर