बरेली की 166वीं राम बारात में हुआ बवाल! युवक की बेरहमी से पिटाई, कई वीडियो हुऐ वायरल, देखें वीडिओ……

Spread the love

 

बरेली की 166वीं राम बारात में हुआ बवाल! युवक की बेरहमी से पिटाई, कई वीडियो हुऐ वायरल, देखें वीडिओ……

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली! बरेली शहर में निकल रही 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। रंग, गुलाल और उत्साह के बीच कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि पारंपरिक और धूमधाम से निकाली जा रही राम बारात में हुरियारों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय था। लोग नाच-गाने और रंगों के साथ राम बारात का आनंद उठा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ युवक एक लड़के को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर युवक मौके से हट गए और यात्रा को दोबारा सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta