सिरौली मे मॉडल इंटर कॉलेज के पास अवैध शराब के साथ युवक दबोचा

Spread the love

 

सिरौली मे मॉडल इंटर कॉलेज के पास अवैध शराब के साथ युवक दबोचा

सरकारी दुकान से खरीदकर महंगी बेचता था ‘सोल्जर मार्का’ देशी शराब

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरदासपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मॉडल इंटर कॉलेज हरदासपुर और जगबाजपुर तिराहे के समीप घेराबंदी कर श्यामलाल पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 पव्वे ‘सोल्जर मार्का’ देशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सरकारी शराब की दुकान से शराब खरीदकर अधिक दामों पर बेचता था। इस मामले में थाना सिरौली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta