
सिरौली में भोले बाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली जनपद के सिरौली नगर स्थित थाना परिसर के समीप प्राचीन भोले बाबा मंदिर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सौरभ खत्री, गौरव खत्री एवं वैदिक खत्री, गौरांश खत्री द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा भोले बाबा की कृपा से संपन्न हुआ और समाज में सेवा, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर के गणमान्य लोगों एवं युवाओं का भी विशेष सहयोग रहा।