बारात बनी ‘मौत का जाम’! एंबुलेंस फंसी तो डीएम का बड़ा एक्शन, बैंड, बैंकट और दूल्हे के पिता पर गिरेगी गाज

Spread the love

 

बारात बनी ‘मौत का जाम’! एंबुलेंस फंसी तो डीएम का बड़ा एक्शन, बैंड, बैंकट और दूल्हे के पिता पर गिरेगी गाज

अब सड़क पर नाचना पड़ेगा भारी! जाम हुआ तो सीधे होगी कानूनी कार्रवाई

खुशी में खलल तो सख्त सजा! बारात के कारण जाम पर प्रशासन का अल्टीमेटम

एंबुलेंस रुकी तो बचेगा कोई नहीं! डीएम का कड़ा फरमान, बारात आयोजकों पर होगी कार्रवाई

बारात से जाम तो अब सीधा एक्शन! एंबुलेंस फंसने के बाद प्रशासन सख्त

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। शादी-ब्याह की खुशियों के बीच सड़कों पर घंटों तक चलने वाली बारातें अब प्रशासन की निगाह में आ गई हैं। शहर में हाल ही में सामने आए एक मामले ने जिला प्रशासन को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। साफ शब्दों में चेतावनी दे दी गई है कि यदि किसी बारात की वजह से सड़क जाम होती है और उसमें एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा फंसती है, तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरेली में सड़कों पर धीमी रफ्तार से निकलने वाली बारातें, डीजे और बैंड की धुन पर सड़क के बीचों-बीच डांस, और पटाखों की गूंज अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। प्रशासन के अनुसार हाल ही में सुरेश शर्मा नगर इलाके में एक एंबुलेंस लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसी रही। उसमें गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। स्थिति बिगड़ती देख डायल 112 और स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को रास्ता दिलाया जा सका।

डीएम का कड़ा संदेश: जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई

अविनाश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बारात की वजह से जाम लगता है तो संबंधित बैंड संचालक, दूल्हे के पिता और बारात घर संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पहले भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब उन्हें सख्ती से लागू कराया जाएगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि बैंक्वेट हॉल या जनवासा के सामने सड़क पर खड़े होकर डांस करना, पटाखे छोड़ना और लंबे समय तक यातायात रोकना स्वीकार्य नहीं होगा। यदि इससे आमजन को परेशानी होती है या आपातकालीन सेवाएं बाधित होती हैं, तो आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

आमजन से अपील, उल्लंघन पर सख्त दंड

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शादी की खुशियों को जिम्मेदारी के साथ मनाएं। सड़कों को जाम कर दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना कानूनन अपराध है। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर दंडात्मक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साफ है—अब सड़क पर नाच-गाना और जाम लगाना महंगा पड़ सकता है। खुशियां मनाइए, लेकिन कानून की सीमा में रहकर।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta