डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना, 24 घंटे में खुला मामला; ई-रिक्शा बरामद

Spread the love

 

डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना, 24 घंटे में खुला मामला; ई-रिक्शा बरामद

किस्तों से बचने को रची लूट की  झूठी साजिश, 24 घंटे में शाही पुलिस ने किया खुलासा

डायल 112 पर फर्जी लूट की कॉल, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया सफ़ेद झूठ

तमंचे की नोंक पर लूट की कहानी निकली फर्जी, ई-रिक्शा मालिक ही निकला आरोपी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। थाना शाही पुलिस ने डायल 112 पर दर्ज लूट की सूचना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी। पुलिस ने सूचनाकर्ता के कब्जे से ही ई-रिक्शा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को महेशपाल पुत्र डालचंद निवासी ग्राम दौली जवाहरलाल कसी गौटिया, थाना शेरगढ़ ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि ग्राम चकदाह और तुरसा पट्टी के बीच गौरा मोड़ के पास चार अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर उसका ई-रिक्शा, 9 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया है।

सूचना मिलते ही थाना शाही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। संदेह होने पर पुलिस ने सूचनाकर्ता से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली।

महेशपाल ने बताया कि वह ई-रिक्शा की किस्तें नहीं चुका पा रहा था, इसी कारण उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, बैटरी और मोटर बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta