
नार्थ सिटी रेजिडेंट्स सोसायटी में राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। नार्थ सिटी रेजिडेंट्स सोसायटी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि कर्नल शौकत अली ने फहराया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी।
समारोह में सोसायटी के मुख्य संरक्षक डॉ. चितलांगिया, अध्यक्ष श्री भाकुनी तथा सचिव संजय सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के 15 वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में सम्मान और गर्व का भाव दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव संजय सक्सेना ने सोसायटी की सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री भूपेश्वर सिंह, श्री संजीव कटियार, श्री संजय रिक्रीवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।