‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम के साथ बरेली में मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Spread the love

 

‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम के साथ बरेली में मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प: बरेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बरेली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली!  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदाताओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” के तहत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के आह्वान पर उपस्थित सभी लोगों को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर अपना वोट बनवाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta