अमन कमेटी सम्मान समारोह में दिखा भाईचारे का रंग, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मजबूत तस्वीर

Spread the love

 

अमन कमेटी सम्मान समारोह में दिखा भाईचारे का रंग, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मजबूत तस्वीर

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। शहर के उपजा प्रेस क्लब में अमन कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गूंजता नजर आया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत झलक दिखी, जहां मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर शांति व एकता का संदेश दिया।

समारोह के दौरान अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं प्रदेश महासचिव मनोज भारती ने डॉ. पवन सक्सेना का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

अमन कमेटी के संरक्षक अश्विनी ओबरॉय ने समिति के सदस्यों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में अमन कमेटी की भूमिका सराहनीय है। इस मौके पर बीच समाज सेवा समिति और दरगाह शहदाना वाली वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा ही किसी भी शहर की असली ताकत है।

सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

इस अवसर पर डॉ. कदीर अहमद, मनोज भारती, राम निवास शर्मा, संजीव शर्मा, सादिया गौस, शाद भाई, मोहम्मद नवी, पाकीजा, खुशनुमा, अफसर, शाहरुख खान, नदीम खान, आदिल, अनस, दानिश बाजपेई, अमरजीत सिंह, सोनू सैयद, अरेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta