श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बरेली के बटलर-प्लाजा ठेला-फड़ व्यापारियों ने कराया भंडारा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Spread the love

 

श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बरेली के बटलर-प्लाजा ठेला-फड़ व्यापारियों ने कराया भंडारा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में चौकी चौराहा के समीप बटलर प्लाजा के सामने गुरुवार को फड़ और ठेला लगाने वाले व्यापारियों ने सामूहिक सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया। यह आयोजन श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भंडारे के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया। जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति संगीत से वातावरण आध्यात्मिक हो गया। राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

आयोजकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सभी व्यापारियों ने आपसी सहयोग से यह आयोजन सफल बनाया। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta