ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

UPSC ESE 2025 Final Result घोषित: 458 उम्मीदवार सफल, सिविल में सबसे अधिक चयन

Spread the love

UPSC ESE 2025 Final Result घोषित: 458 उम्मीदवार सफल, सिविल में सबसे अधिक चयन

रिपोर्ट/सौरभ गुप्ता

सरकारी नौकरियां | नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE/IES) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सभी चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं।

UPSC द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार इस वर्ष सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग (E&T) विषयों में कुल 458 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सबसे अधिक चयन सिविल इंजीनियरिंग में हुआ है, जहां 202 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में 116, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 79 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 61 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

विषयवार टॉपर्स की सूची

सिविल इंजीनियरिंग (टॉप 10):
मोहम्मद शाकिब, प्रखर श्री, अर्जुन शर्मा, बोला उष्णीश नंदन, केशव, स्पेस गुप्ता, तुषार अग्रवाल, आयुष जैन, आदित्य प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार राठौड़

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टॉप 10):
निमेश चंद्रा, अशोक कुमार, हरि सिंह, राव सिद्धेश श्रीपाद, गोलंगी सतीश, अविनाश वर्मा, प्रशांत सिंह, मोनू कुमार, निखिल कुमार साहा, अमित कुमार सिंह

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (टॉप 10):
राजन कुमार, विष्णु सैनी, ओम प्रकाश राजपूत, तुषार चौधरी, राम कुमार, पुनित मीना, ज्योति कृष्णा पांडा, डम्पा अच्युत साई राम रेड्डी, ध्रुव कावत, अक्षत पाराशरी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग (टॉप 10):
उत्कर्ष पाठक, राजेश तिवारी, प्रशांत लवानिया, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह पटेल, तान्या त्यागी, पलक मिश्रा, हयात अली, विधु श्री, राम पाल सिंह

रिक्तियों का संक्षिप्त विवरण

UPSC ESE 2025 के तहत कुल 554 पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गई थीं, जिनमें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए भी पद आरक्षित थे। सिविल इंजीनियरिंग में 251, मैकेनिकल में 72, इलेक्ट्रिकल में 97 और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में 134 रिक्तियां शामिल थीं।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित मंत्रालयों और विभागों में इंजीनियरिंग सेवाओं के विभिन्न पदों पर की जाएगी। आयोग ने सफल उम्मीदवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta