
राजश्री हॉस्पिटल में मरीजों को मुफ्त फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा
राजश्री एजुकेशनल ट्रस्ट की पहल, सफल ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों के स्वस्थ जीवन की कामना
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। राजश्री एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जा रही है। बरेली मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाभार्थियों का राजश्री हॉस्पिटल में स्वागत किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सभी लाभार्थियों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
निजी अस्पतालों में शुल्क देकर लगते हैं लेंस, यहां मिली मुफ्त सुविधा
राजश्री एजुकेशनल ट्रस्ट की इस पहल के तहत लाभार्थियों को बिना शुल्क फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के लेंस प्रत्यारोपण के लिए निजी अस्पतालों में सामान्यतः शुल्क देना पड़ता है, जबकि ट्रस्ट की ओर से पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है
जरूरतमंदों तक पहुंचाएं निःशुल्क उपचार की जानकारी
ऑपरेशन सफल होने पर अस्पताल प्रबंधन ने लाभार्थियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही उनसे अपील की गई कि राजश्री हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और निःशुल्क उपचार सुविधाओं की जानकारी अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों तक पहुंचाएं, जिससे अन्य जरूरतमंद लोग भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। राजश्री हॉस्पिटल जरूरतमंदों को उपचार संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।