ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

अजय गुप्ता शैंकी बने व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष, नई टीम का भी ऐलान

Spread the love

 

अजय गुप्ता शैंकी बने व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष, नई टीम का भी ऐलान

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश की महानगर एवं जिला इकाइयों के गठन को लेकर शुक्रवार को विद्या वर्ड स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल की मौजूदगी में व्यापार मंडल की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता शैंकी को संगठन का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय गुप्ता शैंकी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से काम करने का भरोसा दिलाया।

महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी महानगर टीम का भी गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व से संबंधित मनोनयन पत्र सौंपे गए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने नई टीम से व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को संगठन के मंच तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महानगर और जिले के विभिन्न पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। नवनियुक्त टीम को लेकर व्यापारियों में उत्साह नजर आया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प भी लिया |

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर