ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे ज़ायरीन की आमद हुई शुरू। दरगाह पर बड़ी रौनक, इस्लामिया मैदान में लगेगा मज़हबी किताबों का बड़ा मेला।

Spread the love

 

बरेली मे ज़ायरीन की आमद हुई शुरू। दरगाह पर बड़ी रौनक, इस्लामिया मैदान में लगेगा मज़हबी किताबों का बड़ा मेला

जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने किया उर्स स्थल इस्लामिया का दौरा।

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली !  उर्स-ए-रज़वी के शुरू होने में 02 दिन बचे है। 06 अगस्त गुरुवार को दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां रज़वी परचम से उर्स का आग़ाज़ करेंगे। मॉरीशस,नेपाल समेत देश के कई प्रदेशों से ज़ायरीन की आमद शुरू हो चुकी है। इससे दरगाह पर रौनक बढ़ने लगी है। दरगाह मेहमानखाना,मदरसा मंजर-ए-इस्लाम,अफ्रीकी हॉस्टल में जायरीन को ठहराया जा रहा है। सय्यद आसिफ मियां निगरानी में इस्लामिया मैदान से दरगाह आला हज़रत तक तैयारिया अंतिम चरण में है।

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह व नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने दोबारा उर्स स्थल इस्लामिया मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओ को परखा। बारिश के कारण मैदान में भरे पानी को निकालने व जमीन को समतल करने का निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। उलेमा व जायरीन के बैठने के लिए तैयार हो रहे मंच व पंडाल का निरीक्षण किया। बाकी बचे काम को 05 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। वही इस बार ज़ायरीन के बैठने के लिए पंडाल पहले से बड़ा बनाया जा रहा है। मज़हबी किताबों का बड़ा अस्थाई पुस्तक मेला उर्स स्थल पर बनाया जा रहा है। जिसमें लगभग 250 स्टाल लगाए जाते है। यहां आला हज़रत के साहित्य समेत अहले सुन्नत के बुजुर्गों की किताबें कम दामों में जायरीन को उपलब्ध कराई जाती है। जैसे आला हज़रत का लिखा कुरान का अनुवाद कंजुल ईमान,फतवो का मजमुआ फतावा रजविया, शायरी का नातिया दीवान हिदाईक बख्शिश, हुसामुल हरमैन,बहारे शरीयत, अल’मलफूज़,फ़ौज-ए-मोबीन,तमहीद- ए-ईमान,अल-दौलत उल-मक्किया आदि सैकड़ों किताबें रहेगी। इसके अलावा अस्थाई चिकित्सालय,पूछताछ कार्यालय,रेलवे,नगर निगम,मीडिया,नागरिक सुरक्षा संगठन के भी कैंप लगाये जायेंगे।

उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी,नासिर कुरैशी,अजमल नूरी,औरंगज़ेब नूरी,शान रज़ा,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी,नईम नूरी,गौहर खान,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,साजिद नूरी,सैफ खान,तारिक सईद,शान रज़ा,इरशाद रज़ा,रोमान रज़ा,युनुस गद्दी,रेहान कुरैशी,नाज़िम रज़ा,जोहिब रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,रोमान रज़ा,शाद रज़ा,हस्सान रज़ा खान,सबलू अल्वी,काशिफ रज़ा,शरिक बरकाती,अरबाज रज़ा,आसिफ नूरी,सय्यद माजिद अली,हाजी शकील नूरी,सय्यद एजाज़,फारूक खान,हाजी अब्बास नूरी,मिर्ज़ा जुनैद,आरिफ नूरी, ग्याज रज़ा,आसिम हुसैन,हाजी फय्याज नूरी,आदिल रज़ा,जुनैद चिस्ती,इरशाद रज़ा,फैजी रज़ा,साकिब रज़ा, अशमीर रज़ा, गज़ाली रज़ा, हाजी अज़हर बेग,मुस्तकीम नूरी,समी रज़ा,अजमल रज़ा,गौस रज़ा,खालिद नूरी आदि लगे है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta