
पवित्र सावन माह के प्रथम मंगलवार पर श्री हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली ! श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 04/08/26 को सावन माह के पहले मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा ।सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य पंडित श्री तिवारी जी व सुनील शास्त्री जी के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा इस मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु श्री हनुमान जी की पूजा की गई।
श्री हरि मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं की सुंदर सुंदर मनमोहक परिधान सभी भक्तजनों को आकर्षित कर रहे थे। शाम के सत्र में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदर काण्ड का पाठ किया गया और उस के बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हनुमान जी के भजनों के माध्यम से रसधारा बहाई गई रवि छाबड़ा ने जय हनुमान संत हितकारी…. ,संजय आनन्द ने मंगल मूर्ति राम दुलारे….,जतिन दुआ ने है दुःख भजन मारुति नंदन…., पंकज ने संकट मोचन नाम तिहारो…,सचिन सेठी द्वारा राधा नाम का संकीर्तन और भाई सौरभ द्वारा मुझे दाता तूने बहुत कुछ दिया है…आदि आदि भजनों से सारा श्री हरि मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी को भंडारा प्रसादी दी। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि इस तरह के सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती पिछले कई वर्षों से श्री हरि मंदिर में चल रही है,जिस में सभी आयु वर्ग में लोग सम्मिलित होते है, विशेष कर युवाओं का जागरूक होने विशेष है।
सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि पावन सावन माह में बृहस्पतिवार 06 अगस्त को श्री हरि मंदिर प्रांगण में शाम 6.30 बजे से प्रदोष पूजन होगा और 9.30 ठीक आरती होगी ।
आज की सेवा में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,रंजन कुमार,अतुल कपूर,अनुराग शर्मा,अनिल चड्ढा,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।