ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, बहनोई पर मारपीट और जान से धमकाने के गंभीर आरोप

Spread the love

 

सिरौली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, बहनोई पर मारपीट और जान से धमकाने के गंभीर आरोप

रिपोर्ट :विवेक गुप्ता 

सिरौली !  सिरौली मोहल्ला फरजन्द नगर निवासी मो0 अफजल ने अपने ही सगे बहनोई अंसार अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अफजल का कहना है कि उनके बहनोई अंसार ने उनके पिता पर दबाव बनाकर पहले उनकी कृषि जमीन बिकवा दी और अब पुश्तैनी मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि जब अफजल और उनके भाई शारून इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं, अंसार ने धमकी भी दी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो लड़कों को गायब कर दिया जाएगा।

पीड़ित का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। अफजल ने 25 जुलाई 2026 को थाना सिरौली के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बहनोई के खिलाफ कार्रवाई और पिता को मकान बेचने से रोकने की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta