ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

मोबाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन और बाइक बरामद

Spread the love

 

मोबाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन और बाइक बरामद

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बहराइच निवासी एहसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून को मोहनपुर क्षेत्र में एक दुकान से सामान खरीदते समय उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। मामले की जांच के दौरान कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान इशरार उर्फ अंसार, शाबेज और सलमान उर्फ बब्बाल के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने मोबाइल चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का फोन बेचकर रुपये आपस में बांटने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कैंट पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर