ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली के अपर प्राथमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

 

सिरौली के अपर प्राथमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

सिरौली (रामनगर, बरेली)। अपर प्राथमिक विद्यालय सिरौली में 13 मई 2026 से 19 मई 2026 तक आयोजित भारतीय भाषा एवं संवाद ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे उपस्थित रहे। आकाश गुप्ता, पवन हिंदू, बजरंग दल के नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह, ओजस्विनी जिला अध्यक्ष पंडित तनु चौहान, लक्ष्मी पवन शर्मा तथा कैलाश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विजय कुमार एवं शिक्षक पंडित राकेश कुमार शास्त्री के विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में शिक्षा, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न की। इस अवसर पर नितिन शर्मा, सुरजीत सिंह और आशीष कुलहरिया सहित विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं गुंजन, जोया बी, देवी और जिया नूर सहित अन्य बच्चों ने देशभक्ति, शिक्षा और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की।

मुख्य अतिथि नितिन पांडे ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पंडित राकेश कुमार शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों की प्रतिभा निखरे और उनका मनोबल बढ़े।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta