ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे पति की मौत के बाद विधवा पर देवर की गंदी नजर, विरोध करने पर घर से निकाला

Spread the love

 

बरेली मे पति की मौत के बाद विधवा पर देवर की गंदी नजर, विरोध करने पर घर से निकाला

गर्भवती महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार, ससुराल पक्ष पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने देवर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।

एजाज नगर गौंटिया निवासी पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 24 फरवरी 2021 को शानू पुत्र बाबू के साथ हुई थी। महिला के दो छोटे बच्चे हैं और वह इस समय गर्भवती भी है। उसने बताया कि बीमारी के चलते 18 अप्रैल 2026 को उसके पति की अस्पताल में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी।

महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद से उसका देवर अनीस उस पर गलत नियत रखने लगा और कई बार अशोभनीय हरकतें कीं। पीड़िता के अनुसार, 12 मई की रात करीब आठ बजे अनीस उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

महिला का कहना है कि इसके बाद देवर अनीस के साथ जेठ अजीम, जेठानी सोनी, नावेद और निशा ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta