बरेली में बिजली कटौती पर सपा का विरोध, अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात

Spread the love

 

बरेली में बिजली कटौती पर सपा का विरोध, अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली!  27 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बरेली के अलग-अलग इलाकों में जारी बिजली संकट को लेकर कड़ा विरोध जताया। एक शिष्टमंडल के रूप में उन्होंने अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार की मांग की।

शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि फाइक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू, जेएचएम कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में करीब 20-20 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेताओं ने कॉलोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की भी मांग उठाई, ताकि बढ़ते लोड को संतुलित किया जा सके और बिजली आपूर्ति सुचारु हो सके। इस पर अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

इस शिष्टमंडल में संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, मोहम्मद नासिर, शारिक खान, जावेद बंटी और विक्की सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta