विहिप/बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पर हमला पड़ा मंहगा, पुलिस ने दबोचा युवक 

Spread the love

 

विहिप/बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पर हमला पड़ा मंहगा, पुलिस ने दबोचा युवक 

विहिप अध्यक्ष को जान से मारने का किया प्रयास और एससी एसटी एक्ट मुकदमे की दी धमकी 

रिपोर्ट : विनोद गुप्ता 

शाहबाद रामपुर। मामला रामपुर के कोतवाली शाहबाद का है जहां शुक्रवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू निवासी कानून गोयान ने शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराया जिसमें उनका आरोप है कि वह मंदिर जाने के लिए अपने अन्य दोस्तों का कार में बैठे इंतजार कर रहे थे जिस दौरान अचानक से नगर निवासी पंकज उर्फ लाखन निवासी हकीमान ने उनके पास आकर कार का शीशा नीचे उतरवाया और उन्हें गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दी जिस पर शोभित गुप्ता ने मना किया तो कहा कि वह उनके ऊपर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराएगा जब इन सभी बातों को शोभित गुप्ता के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपी के द्वारा थैली में से धारदार हथियार निकाल उनके ऊपर हमला करने का प्रयास किया गया और जान से मारने की कोशिश भी की गई आनन फानन में शोभित गुप्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने अपनी जान बचाते हुए शाहबाद पुलिस की शरण ली। मामले में संज्ञान लेते हुए शाहबाद पुलिस ने तत्काल से कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज उर्फ लाखन को हिरासत में ले लिया और पीड़ित शोभित गुप्ता की ओर से तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से हथियार बरामद नहीं कर पाई थी। वहीं शाहबाद कोतवाल प्रदीप कुमार ने बातचीत में मीडिया को बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta