व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज, कुछ सेकंड में सुरक्षित निकाले गए VIP, ट्रम्प सुरक्षित

Spread the love

 

व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज, कुछ सेकंड में सुरक्षित निकाले गए VIP, ट्रम्प सुरक्षित

सीक्रेट सर्विस की फुर्ती से टला बड़ा हादसा, वेंस को घेरकर निकाला बाहर

ट्रंप बोले- ‘हम पूरी तरह सुरक्षित’, हमलावर हथियारों समेत गिरफ्तार

वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में फायरिंग से हड़कंप, कोई हताहत नहीं

रिपोर्ट : नई दिल्ली ब्यूरो 

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राजधानी में आयोजित हाई-प्रोफाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। घटना के समय राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance मंच पर मौजूद थे।

कुछ सेकंड में संभाली स्थिति

गोलीबारी की आवाज सुनते ही United States Secret Service के एजेंट तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने सबसे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को कवर किया और तेजी से सुरक्षित स्थान पर ले गए। पूरे ऑपरेशन में महज कुछ सेकंड लगे।

मौके पर मौजूद लोग दहशत में टेबलों के नीचे छिप गए, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हॉल को घेर लिया।

वायरल हुआ रेस्क्यू का वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही फायरिंग की आवाज आती है, वेंस तुरंत पीछे हटते हैं और कमांडो उन्हें चारों तरफ से घेरकर बाहर ले जाते हैं।

ट्रंप ने की सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ

घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी शीर्ष नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सीक्रेट सर्विस की तत्परता और बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जांच एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस के रूप में हुई है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वह कार्यक्रम स्थल के एंट्री पॉइंट के पास ही पकड़ा गया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta