
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं में आदित्य अग्रवाल का जलवा, 87% अंक हासिल कर बढ़ाया बरेली का मान
बरेली के BBL स्कूल का छात्र बना अपने परिवार और जिले का गौरव
अलीगंज में जश्न का माहौल, मिठाइयों के साथ मनाई जा रही खुशी
मेहनत और लगन की मिसाल बना आदित्य, फोन पर मिल रहीं बधाइयों की झड़ी
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार बरेली के BBL स्कूल के छात्र आदित्य अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है।
आदित्य की इस सफलता से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता शैलेश अग्रवाल और माता दीपशिखा अग्रवाल को लगातार फोन पर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
आदित्य की कामयाबी की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव अलीगंज पहुंची, वहां भी जश्न शुरू हो गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे गांव के लिए गर्व का पल बताया।
परिवार के अनुसार, आदित्य शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

