थाना बारादारी के कटरा चाँद खां में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामला: दहेज के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप

Spread the love

 

 

थाना बारादारी के कटरा चाँद खां में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामला: दहेज के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप

पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गई थी प्रताड़ना

मायके पक्ष का आरोप- कम दहेज के लिए ली गई बेटी की जान, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे आरोपी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली !  बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित कटरा चाँद खां में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखीमपुर खीरी निवासी संतोष कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अनमोल कोमल की शादी आकाशदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल वाले बार-बार कम दहेज लाने का ताना देते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे।

परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बारादरी पुलिस ने पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार और सास कमलेश समेत अन्य के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 15 अप्रैल को तीनों मुख्य आरोपियों—आकाशदीप (33 वर्ष), राजेश कुमार (55 वर्ष) और कमलेश (50 वर्ष)—को दबोच लिया। सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बारादारी पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta