रामनगर में ‘9 साल बेमिसाल’ का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—हर घर तक पहुंचा विकास

Spread the love

 

रामनगर में ‘9 साल बेमिसाल’ का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—हर घर तक पहुंचा विकास

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली/रामनगर (बरेली)। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘9 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत रामनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान और बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रमों में पहुंचकर जनता को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

आंवला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीमपुर, करुआताल और आसपुर सहित कई जगहों पर ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुए। इन बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 9 वर्षों में विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी राय भी साझा करते नजर आए।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta