रंगमंच का गौरव: ‘रंग कर्म गौरव सम्मान 2026’ में कला साधकों का हुआ भव्य सम्मान

Spread the love

 

रंगमंच का गौरव: ‘रंग कर्म गौरव सम्मान 2026’ में कला साधकों का हुआ भव्य सम्मान

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। यूथ वेलफेयर, कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा आयोजित ‘रंग कर्म गौरव सम्मान 2026’ कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026, रविवार को रोटरी भवन में बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रंगकर्म से जुड़े कलाकारों और साहित्यिक हस्तियों का सम्मान कर उनकी प्रतिभा को सराहा गया।

इस अवसर पर एडीएम (एफआर) संतोष कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का सजीव दर्पण है। उन्होंने कहा कि नाटक सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचते हैं, जहां बिना किसी तकनीकी आडंबर के गहरी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। उनके अनुसार, सीमित समय में रंगमंच वह संदेश दे जाता है, जिसे कहने में साहित्य की लंबी विधाओं को काफी विस्तार लेना पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी सैयद सिराज अली को भी सम्मानित किया गया, जिनके योगदान को उपस्थित जनों ने सराहा।

संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक उमेश प्रजापति, प्रख्यात कवि रोहित राकेश, पवन कालरा और ओमपाल प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शहर की सांस्कृतिक धारा को मजबूती देने का संदेश दिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta