बरेली मण्डल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप: 150 कलाकारों ने बिखेरा हुनर, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर का मंच

Spread the love

 

बरेली मण्डल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप: 150 कलाकारों ने बिखेरा हुनर, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर का मंच

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर में आयोजित बरेली मण्डल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व बरेली परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिट की अध्यक्ष मनदीप कौर और सचिव आशीष मिश्रा ने किया।

रविवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 छात्र कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। डांस, सिंगिंग, एक्टिंग सहित कई विधाओं में प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, म्यूजिकल योगा, इंस्ट्रुमेंटल, स्टैंडअप कॉमेडी, पोएट्री, डायलॉग राइटिंग, स्पीड पेंटिंग विद म्यूजिक, ट्रू वॉरियर्स मॉडलिंग और लाइव जर्नलिज्म जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को गरिमा प्रदान करते हुए निर्णायक मंडल में देवेंद्र ढींगरा, विक्रम सिंह, राहुल एलेक्स आर्य और प्रगति गोयल शामिल रहे। जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि बरेली में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहां के कलाकार बड़े मंचों तक पहुंचने की पूरी क्षमता रखते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में टीम मेम्बर्स प्रीति गुप्ता और कीर्ति कश्यप की भी सक्रिय भूमिका रही। वहीं इंटरनेशनल विजेता अब्या बाजपेयी और मनदीप कौर ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना सकेंगे।

यह आयोजन न केवल उभरती प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रहा, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और देशभर में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी प्रदान करेगा। बरेली मण्डल के सांस्कृतिक विकास की दिशा में यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta