कछला नगर पंचायत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत की बैठक का आयोजन हुआ 

Spread the love

 

कछला नगर पंचायत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत की बैठक का आयोजन हुआ 

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

बदायूं। जिला बदायूं में कछला नगर पंचायत सभागार में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की ब्रज प्रांत की बैठक का आयोजन शांति पूर्ण सद्भावना के रूप में अहम बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ संगठन के विस्तार के साथ संगठन में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की समस्यायों को लेकर विचार-विमर्श किया गया!

संगठन की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह जी ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरेंद्र. प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता जी.प्रेमपाल सोलंकी प्रांत उपाध्यक्ष .राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद.अर्पित गुप्ता उर्फ भामाशाह जी प्रांत मंत्री ने भगवान श्री राम दरबार पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित किए एवं श्री राम का जयघोष के साथ बैठक का आयोजन प्रारम्भ किया गया आंवला टीम का नेतृत्व कर रहे सुनील कुमार गुप्ता प्रांत महामंत्री.जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधार जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख संदेश गिरी लठ्ठ बाले बाबा अवधेश मौर्य अनिल सिंह राठौड़ नितिन पांडे जिला अध्यक्ष हिंदू हेल्पलाइन नितिन श्रीवास्तव बृजभान विमल गुप्ता निर्मल हिंदू विवेक गुप्ता संत प्रसाद शर्मा राहुल श्रीवास्तव रजनीश मौर्य साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन का विस्तार के साथ हनुमान चालीसा पाठ पर विषेश ध्यान दें!

इसके साथ ही ब्लाक से लेकर जिला तक संगठन का विस्तार हो एवं सभी सनातनीओ को जोड़ने का कार्य संगठन की सभी इकाइयों को संगठित करना सभी सनातनी वर्गों को एकजुट करना संगठन में पदाधिकारी सही साफ स्वच्छ छवि के लोग संगठन में शामिल होना चाहिए! 

पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया गया बहन बेटियों की रक्षा करना धर्म को सुरक्षित रखना सभी संगठन की सीमिति बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने जोर दिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए कहा गया

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta